नरौरा में शिवाजी शाखा के स्वयंसेवकों ने लगाए 251 पौधे, देखरेख की भी ली जिम्मेदारी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नरौरा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को शिवाजी शाखा के स्वयंसेवकों ने नगर पंचायत नरौरा के सहयोग से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नरौरा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को शिवाजी शाखा के स्वयंसेवकों ने नगर पंचायत नरौरा के सहयोग से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। अनूपशहर के जिला संघचालक डॉ. वी.के. सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से अमलतास, हरसिंगार, अशोक, अमरूद, जामुन, आंवला और इमली जैसी प्रजातियों के 251 पौधे रोपे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. वी.के. सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और तापमान से बचाव के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से पौधों की सुरक्षा की अपील की।

रोपे गए पौधों को बचाए रखने के लिए एनडीआरएफ टीम और शिवाजी शाखा के स्वयंसेवकों ने उनके नियमित सिंचाई और देखरेख की जिम्मेदारी संभाली है। इस अवसर पर बी.पी. शर्मा, रवेन्द्र सिंह, अनिल शर्मा, गंगा प्रसाद सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों और 32 बाल स्वयंसेवकों ने “एक व्यक्ति-एक पेड़” का नारा देकर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.