बिजनौर
बिजनौर जनपद के क्षेत्र के ग्राम जहानाबाद निवासी 38 वर्षीय पेंटर कृष्णा का शव रविवार को गंगनहर से बरामद हुआ। युवक गत 24 जुलाई की शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता चल रहा था। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के क्षेत्र के ग्राम जहानाबाद निवासी 38 वर्षीय पेंटर कृष्णा का शव रविवार को गंगनहर से बरामद हुआ। युवक गत 24 जुलाई की शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता चल रहा था। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई को गंगनहर किनारे कृष्णा के कपड़े, मोबाइल, पर्स और बाइक लावारिस हालत में मिले थे। परिजनों की आशंका पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार के निर्देश पर नहर का पानी रुकवाकर एनडीआरएफ व गोताखोरों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। रविवार को ग्रामीणों ने नहर में शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी।
मृतक अपने पीछे पत्नी गीता, तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गया है। घटना के बाद से रोते-बिलखते परिजनों का बुरा हाल है। मृतक की पत्नी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026












