मुरादाबाद
मुरादाबाद जनपद में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। जलभराव के दौरान ट्रांसफार्मर से फैले करंट की चपेट में आने से दो ई-रिक्शा चालकों की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मुरादाबाद जनपद में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। जलभराव के दौरान ट्रांसफार्मर से फैले करंट की चपेट में आने से दो ई-रिक्शा चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, मझोला थाना क्षेत्र में जलभराव के बीच ई-रिक्शा चालक ओमप्रकाश अचानक ट्रांसफार्मर के कारण फैले करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तड़पता देख पास में ही मौजूद दूसरे ई-रिक्शा चालक राममोहन बिना अपनी जान की परवाह किए उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन वे भी भयानक करंट की चपेट में आ गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और बिजली विभाग की लापरवाही की भी जांच की जा रही है।
मुरादाबाद जनपद में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। जलभराव के दौरान ट्रांसफार्मर से फैले करंट की चपेट में आने से दो ई-रिक्शा चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। pic.twitter.com/cU1ASvHVyI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 26, 2026













