बुलंदशहर: पिंजरे से मांस खाकर निकला मगरमच्छ, वन विभाग की तैयारी पर उठे सवाल

छतारी

बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र स्थित लालगढ़ी गांव के तालाब में मौजूद मगरमच्छ को पकड़ने का वन विभाग का प्रयास नाकाम साबित हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र स्थित लालगढ़ी गांव के तालाब में मौजूद मगरमच्छ को पकड़ने का वन विभाग का प्रयास नाकाम साबित हुआ। विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे का गेट तकनीकी खराबी के कारण बंद नहीं हुआ, जिससे मगरमच्छ पिंजरे में रखा मांस खाकर आसानी से बाहर निकल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

तालाब में कई दिनों से मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने शनिवार को तट पर पिंजरा लगाकर मांस रखा था। लेकिन गेट न गिरने से मगरमच्छ बिना किसी बाधा के निकल गया, जिससे ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के आसपास आवाजाही बनी रहती है, जिससे हादसे का खतरा है। उन्होंने तुरंत प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। मामले में वन रेंजर आदित्य सिंह ने बताया कि टीम लगातार नजर बनाए हुए है और जल्द ही मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया जाएगा।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.