बुलंदशहर
बुलंदशहर सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर 1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का सफल आयोजन 36 यूपी बटालियन एनसीसी, बुलंदशहर के एनसीसी कैडेटों द्वारा किया गया। कैडेटों ने ओजस्वी भाषणों, मनमोहक एंकरिंग और देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुतियों के माध्यम से वीर जवानों के शौर्य और अदम्य साहस को याद किया।
समारोह के दौरान 36 यूपी बटालियन एनसीसी से पधारे हवलदार लखबीर सिंह और हवलदार अमृतपाल सिंह को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक मयंक अग्रवाल, प्रशासक शुभम अग्रवाल और प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और देशभक्ति का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एएनओ मोनी राजपूत व कैडेटों का विशेष योगदान रहा।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026













