बागपत
बागपत जनपद के त्रिपुरा के पूर्व डीजीपी स्वर्गीय अनुराग धनखड़ की तेरहवीं श्रद्धांजलि सभा रविवार को उनके बड़ौत स्थित आवास पर आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के त्रिपुरा के पूर्व डीजीपी स्वर्गीय अनुराग धनखड़ की तेरहवीं श्रद्धांजलि सभा रविवार को उनके बड़ौत स्थित आवास पर आयोजित की गई। इस दौरान बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, राज्य मंत्री केपी मलिक सहित भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मूल रूप से बागपत के बिहारीपुर गांव निवासी अनुराग धनखड़ 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। अपनी कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने मई 2025 में त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का पद संभाला था। तीन दशक के अपने शानदार करियर में उन्होंने सीबीआई, बीएसएफ, सीआईएसएफ और कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र (UN) शांति मिशन में महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। सीबीआई में रहते हुए उन्होंने नीरव मोदी बैंक घोटाले जैसी हाई-प्रोफाइल जांच का नेतृत्व भी किया था।
60 वर्ष की आयु में त्रिपुरा डीजीपी मुख्यालय में उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके उत्कृष्ट सेवाकाल को याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026













