बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली अंतर्गत ग्राम वीरपुर में बना सामुदायिक शौचालय बीते कई वर्षों से बदहाली का शिकार है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली अंतर्गत ग्राम वीरपुर में बना सामुदायिक शौचालय बीते कई वर्षों से बदहाली का शिकार है। उचित संचालन और रखरखाव के अभाव में यह सार्वजनिक सुविधा पूरी तरह शो-पीस बनकर रह गई है, जिससे ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय निवासी अनिल कुमार, पूरन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, विजेंद्र फौजी, राजकुमार, पप्पन, रवि और कुलभूषण सहित अन्य लोगों ने शौचालय की दुर्दशा पर गहरा रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक सुविधा होने के बाद भी देखरेख न होने से यह उपयोग के लायक नहीं बचा है।
मामले में पूर्व ग्राम प्रधान दीपक बघेल ने बताया कि उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। वहीं, ग्राम सचिव सोहनवीर सिंह ने कहा कि स्थिति की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही शौचालय को दुरुस्त कर संचालित कराया जाएगा। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026












