अलीगंज में श्मशान घाट पर टीन शेड का निर्माण शुरू; पूर्व सैनिक की पहल पर समाजसेवियों ने बढ़ाया हाथ

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के कस्बे के हिंदू श्मशान घाट पर टीन शेड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पूर्व सैनिक (रिटायर्ड फौजी) अरविंद मिश्र की इस पहल से बारिश के दौरान अंतिम संस्कार में होने वाली लंबे समय की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


लखीमपुर खीरी जनपद के कस्बे के हिंदू श्मशान घाट पर टीन शेड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पूर्व सैनिक (रिटायर्ड फौजी) अरविंद मिश्र की इस पहल से बारिश के दौरान अंतिम संस्कार में होने वाली लंबे समय की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। यह जनहित कार्य स्थानीय समाजसेवियों और ग्रामीणों के आर्थिक व भौतिक सहयोग से संभव हुआ है।

बारिश में अंतिम संस्कार की समस्या से मिलेगी मुक्ति

बारिश के मौसम में श्मशान घाट पर छत न होने के कारण परिजनों और ग्रामीणों को अंतिम संस्कार में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को हल करने के लिए अरविंद मिश्र ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सहयोग की अपील की थी, जिस पर क्षेत्र के लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

समाजसेवियों का मिला सहयोग

टीन शेड निर्माण में कमलनयन दीक्षित, वीरेश वर्मा, रामप्रकाश निषाद, शत्रोहन अवस्थी, रविकाश पांडे, अमरदीप पटेल, डॉ. आशीष गिरि, अंशु गुप्ता, प्रवीण गिरि और जितेंद्र पांडे सहित कई समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। फिलहाल निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

पूर्व सैनिक अरविंद मिश्र का वक्तव्य

“जनहित के बड़े कार्य समाज के एकजुट होने से ही पूरे होते हैं। सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं का आभार। साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी अपील है कि अलीगंज में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए आगे आएं, ताकि आम जनता को सहूलियत मिल सके।”

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.