सिकंदराबाद
पवन कुटीर हेरिटेज में जुटे दर्जनों शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष; विधायक लक्ष्मीराज सिंह और क्षेत्रीय मंत्री बृजेंद्र सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी उत्साह।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत सिकंदराबाद स्थित पवन कुटीर हेरिटेज में भव्य ‘बूथ अध्यक्ष सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र भर के बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और समर्पित कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक धारदार बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर मंथन हुआ।
“बूथ अध्यक्ष ही पार्टी का सबसे मजबूत स्तंभ” — विधायक लक्ष्मीराज सिंह
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा।
विधायक लक्ष्मीराज सिंह
मजबूत बूथ ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत और प्रत्येक चुनावी विजय की मजबूत नींव है। भाजपा का संगठन अपने अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है। हमें आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ धरातल पर सफल बनाना है।
जन-जन तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने का आह्वान
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री बृजेंद्र सिंह नागर ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत और सक्रिय संगठन ही भाजपा की असली पहचान है।
उन्होंने उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ता के परिश्रम के बदौलत ही भाजपा नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
सम्मेलन के दौरान जिलाध्यक्ष विकास चौहान, जिला महामंत्री दीपक शर्मा, सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद शर्मा, ऊषा बंसल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तनवीर चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, सुभाष भाटी, पूर्व जिला महामंत्री अरविंद दीक्षित, कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, सोनू शर्मा, मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, त्रिवेश गुप्ता, टिनी भाटी, हरि ओम डागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय भराना तथा पिंकी बोराजी समेत जिला व मंडल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
‘बूथ मजबूत – भाजपा मजबूत’ के नारे के साथ समापन
कार्यक्रम का समापन बूथ मजबूत संगठन मजबूत, संगठन मजबूत – भाजपा मजबूत” के गूंजते संकल्प के साथ हुआ। सम्मेलन के अंत में सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को अभेद्य बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













