लखीमपुर खीरी: शारदा नदी खतरे के निशान से 9 सेमी ऊपर, ग्रांट-12 में तेज कटान से स्कूल और आबादी पर मंडराया संकट

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी नेपाल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश से शारदा नदी का जलस्तर उफान पर आ गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी नेपाल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश से शारदा नदी का जलस्तर उफान पर आ गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार सुबह पलियाकलां गेज स्टेशन पर शारदा नदी का जलस्तर 154.68 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान (154.59 मीटर) से 9 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है।

जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ ही निघासन तहसील के ग्राम पंचायत ग्रांट नंबर-12 में शारदा नदी विकराल रूप धारण कर तेजी से कटान कर रही है। नदी का तेज बहाव संपर्क मार्गों, उपजाऊ कृषि भूमि और फसलों को अपनी आगोश में ले रहा है। कटान गांव की घनी आबादी और परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के बेहद करीब पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कई परिवार सुरक्षा के लिहाज से अपने आवश्यक सामान को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने लगे हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला व तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। राजस्व, सिंचाई और पुलिस विभाग की टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी के लिए तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बनबसा बैराज से छोड़े जा रहे पानी पर नजर बनाए रखने के साथ ही ग्रामीणों से नदी किनारे न जाने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

सिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांगसिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांग