बागपत
बागपत दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लव कश्यप को बागपत पुलिस ने उनके ही आवास पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लव कश्यप को बागपत पुलिस ने उनके ही आवास पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा पिछले करीब 12 घंटों से उनके घर पर सुरक्षा बल तैनात कर उन्हें बाहर निकलने से रोका गया है।
दरअसल, कांग्रेस आलाकमान व राहुल गांधी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष लव कश्यप पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली जंतर-मंतर प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो रहे थे। जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
घर पर नजरबंद किए जाने के बाद जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने कहा कि सरकार पुलिसिया तंत्र के बल पर विपक्ष और छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने साफ किया कि जब तक छात्रों और युवाओं की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस का यह आंदोलन थमेगा नहीं और पार्टी हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













