बागपत
बागपत जनपद के बड़ौत के बहुचर्चित टेंट व्यापारी पिता-पुत्र हत्याकांड के बाद हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की हत्या के आरोपी दीपक उर्फ दीपू को बागपत जेल से गाजियाबाद जिला कारागार में स्थानांतरित कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत के बहुचर्चित टेंट व्यापारी पिता-पुत्र हत्याकांड के बाद हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की हत्या के आरोपी दीपक उर्फ दीपू को बागपत जेल से गाजियाबाद जिला कारागार में स्थानांतरित कर दिया गया है। परिजनों द्वारा बागपत जेल में दीपक पर जानलेवा हमले की आशंका जताए जाने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
बता दें कि बीती 9 जून को बड़ौत में टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के दौरान मौके से भाग रहे हमलावर वरुण लुहारी की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक वरुण के परिजनों की तहरीर पर दीपक समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने 9 जुलाई को दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
सुरक्षा के लिहाज से परिजनों ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर दीपक पर जेल के भीतर हमले की आशंका व्यक्त की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अस्मिता लाल के आदेश पर आरोपी दीपक को गाजियाबाद जेल शिफ्ट कर दिया गया है। जेलर राजेश कुमार ने आरोपी के गाजियाबाद स्थानांतरण की पुष्टि की है।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













