लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन तहसील क्षेत्र के रमिया बेहड़ ब्लॉक में स्वयं सहायता समूहों के संचालन को लेकर विवाद गहरा गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन तहसील क्षेत्र के रमिया बेहड़ ब्लॉक में स्वयं सहायता समूहों के संचालन को लेकर विवाद गहरा गया है। क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने समूहों की चुनाव प्रक्रिया, पात्रता नियमों और वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता न बरतने के गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
महिलाओं का कहना है कि लंबे समय से समूहों के चुनाव लंबित रहने के कारण कार्यप्रणाली पूरी तरह प्रभावित हो रही है। साथ ही आरोप लगाया कि वित्तीय रिकॉर्ड में गड़बड़ी की जा रही है और योग्य सदस्यों की अनदेखी हो रही है। आक्रोशित महिलाओं ने प्रशासन के सामने तीन मुख्य मांगें रखी हैं—समयबद्ध पारदर्शी चुनाव, वित्तीय लेन-देन की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगी।
मामले पर ब्लॉक मिशन मैनेजर दुर्गेश सिंह ने बताया कि महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। चुनाव प्रक्रिया शुरू करने और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कराने की दिशा में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













