सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में रात 10 बजे कलेक्ट्रेट गेट घेरकर धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता; “तानाशाही नहीं चलेगी” के नारों से गूंजा परिसर, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की खबर आते ही सिद्धार्थनगर जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया। इसके विरोध में मंगलवार देर रात समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।
घटना की सूचना मिलते ही रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर एकत्र हो गए और गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी
प्रदर्शन के दौरान “जब-जब सरकार डरती है, पुलिस को आगे करती है”, “तानाशाही नहीं चलेगी” और “अखिलेश यादव व राहुल गांधी को रिहा करो” जैसे गगनभेदी नारे देर रात तक गूंजते रहे।
विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास” — सपा नेताओं का आरोप
धरने पर बैठे सपा नेताओं ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे शीर्ष विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
सीएम योगी का आज बहराइच दौरा
बहराइच को CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात! 350 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास! pic.twitter.com/X9lHBcLfb7— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 21, 2026












