बड़ौत (बागपत)
बागपत जनपद के तहसील क्षेत्र के बोढ़ा गांव में विकास कार्यों में हुई कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों और जांच अधिकारियों के बीच खींचतान सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के तहसील क्षेत्र के बोढ़ा गांव में विकास कार्यों में हुई कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों और जांच अधिकारियों के बीच खींचतान सामने आई है। समाजसेवी व शिकायतकर्ता जसबीर सिंह एवं ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल के निर्देश पर अधिकारियों की टीम जांच के लिए गांव पहुँची। हालांकि, अधिकारियों की जांच प्रक्रिया से ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए और उनके जाने के बाद जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
7 बिंदुओं पर अधिकारियों ने की जांच, सभी पाई गईं ठीक
जिलाधिकारी के आदेश पर गांव में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए जल निगम अधिकारी चंद्रहास सिंह, अनुज कुमार एवं जिला गन्ना अधिकारी अशर्फीलाल बोढ़ा गांव पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से रूबरू होकर शिकायत के 7 प्रमुख बिंदुओं का निरीक्षण किया और उनका निस्तारण किया। अधिकारियों के अनुसार जांच में सभी बिंदु मानक के अनुरूप और ठीक पाए गए।
जांच प्रक्रिया से असंतुष्ट ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
अधिकारियों की इस जांच रिपोर्ट से शिकायतकर्ता जसबीर सिंह और ग्रामीण पूरी तरह असहमत दिखे। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच निष्पक्ष और गहनता से नहीं की गई है। उन्होंने मौके पर ही जांच अधिकारियों से सभी बिंदुओं पर दोबारा सूक्ष्म एवं पारदर्शी तरीके से जांच कराने की मांग रख दी।
अधिकारियों के जाते ही भड़का गुस्सा, किया प्रदर्शन
जांच टीम के गांव से रवाना होते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने गांव में एकत्रित होकर नारेबाजी की और विरोध-प्रदर्शन जताया। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक गांव के सभी विकास कार्यों की निष्पक्ष और निष्पक्ष जांच नहीं होती, वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में मास्टर वेद प्रकाश, जसवीर सिंह, रोहित चौधरी, यशपाल, बाबूराम, आदेश शर्मा, सोहनलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
दानपुर के ग्राम दौराऊ में सार्वजनिक शौचालय बदहाल, ग्रामीणों ने बीडीओ से की शिकायत; जांच का आश्वासनhttps://t.co/EO4x2fc8RX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026













