शोहरतगढ़ / सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महला चौराहा से आगे खुनवा मार्ग मोड़ पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बाल-बाल टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महला चौराहा से आगे खुनवा मार्ग मोड़ पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बाल-बाल टल गया। यहाँ एक अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार अचानक पलटते हुए सड़क किनारे नहर में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में 4 युवक सवार थे। चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय ग्रामीणों ने अदम्य साहस दिखाते हुए चारों युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
अनियंत्रित होकर नहर में उल्टी कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार खुनवा मार्ग की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन महला चौराहा से आगे मोड़ के पास पहुँचा, रफ्तार तेज होने के कारण चालक का कार से नियंत्रण छूट गया। बेकाबू कार सड़क किनारे पलटते हुए सीधे नहर में जा उल्टी।
ग्रामीणों ने देवदूत बनकर बचाई जान
कार के पलटने की तेज आवाज और पानी में गिरने से मची चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए नहर में छलांग लगा दी और कार में फंसे चारों युवकों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की समय पर दिखाई गई तत्परता के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया और चारों युवकों की जान सुरक्षित बच गई।
दानपुर के ग्राम दौराऊ में सार्वजनिक शौचालय बदहाल, ग्रामीणों ने बीडीओ से की शिकायत; जांच का आश्वासनhttps://t.co/EO4x2fc8RX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026













