लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक निघासन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बथुआ के महादेव टांडा में विकास के दावों की हवा निकलती नज़र आ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक निघासन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बथुआ के महादेव टांडा में विकास के दावों की हवा निकलती नज़र आ रही है। यहाँ मुख्य मार्ग से सरकारी स्कूल तक जाने वाला रास्ता पिछले 5 वर्षों से अत्यंत जर्जर और बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। रास्ते पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और गंदगी का अंबार प्रशासनिक दावों की पोल खोल रहा है।
कीचड़ और पानी के बीच जान जोखिम में डालकर जाने को मजबूर मासूम
बरसात का मौसम शुरू होते ही यह रास्ता पूरी तरह जलभराव और दलदल में तब्दील हो जाता है। इस मार्ग से रोजाना छोटे-छोटे मासूम स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर हैं। जरा सी चूक होते ही बच्चे कीचड़ में गिरकर चोटिल हो जाते हैं और उनके कपड़े व कॉपियां खराब हो जाती हैं।
गरीब जिए या मरे, अधिकारियों को फर्क नहीं पड़ता — आक्रोशित ग्रामीण
ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि:
“अधिकारियों को जनता की तकलीफों से कोई फर्क नहीं पड़ता, उनकी सैलरी तो समय पर आ ही रही है। गरीब जिए या मरे, विकास की तमाम योजनाएं और काम सिर्फ सरकारी कागजों तक ही सीमित हैं।”
बार-बार ध्यानाकर्षण के बावजूद अधिकारी कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। अब देखना यह होगा कि खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद क्या जिम्मेदार प्रशासन नींद से जागता है या फिर इस जनसमस्या को एक बार फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
दानपुर के ग्राम दौराऊ में सार्वजनिक शौचालय बदहाल, ग्रामीणों ने बीडीओ से की शिकायत; जांच का आश्वासनhttps://t.co/EO4x2fc8RX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026













