102 एनसीसी बटालियन शिविर में कैडेट्स ने किया स्वैच्छिक रक्तदान; कैम्प कमांडेंट कर्नल जयशंकर चौधरी ने कहा- ‘रक्तदान महादान’

महराजगंज

102 यूपी एनसीसी बटालियन, गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-162) के पांचवे दिन सोमवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

102 यूपी एनसीसी बटालियन, गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-162) के पांचवे दिन सोमवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। फरेन्दा के परमेश्वर सिंह मेमोरियल पी.जी. कॉलेज में चल रहे इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान एनसीसी अधिकारियों और कैडेट्स ने भारी उत्साह दिखाते हुए समाज सेवा के इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सेना के अधिकारियों और कैडेट्स ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

इस पुनीत अभियान में एनसीसी के सीनियर जेसीओ और जवानों ने युवाओं का हौसला बढ़ाया। रक्तदान शिविर में सूबेदार अंगद कुमार, सूबेदार सुमेर सिंह एवं सूबेदार आजाद खालिद के साथ-साथ जिले के 11 अलग-अलग कॉलेजों से आए एनसीसी कैडेट्स और थल सेना कैम्प (TSC) के कैडेट्स ने पूरी स्वेच्छा के साथ रक्तदान किया।

एनसीसी कैडेट्स समाज के लिए प्रेरणा: कैम्प कमांडेंट

कैम्प कमांडेंट कर्नल जयशंकर चौधरी (सेना मेडल) ने रक्तदान करने वाले सभी सैन्य कर्मियों और कैडेट्स की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “रक्तदान वास्तव में महादान है। हमारे एनसीसी कैडेट्स ने समाज सेवा के इस पुनीत कार्य से न केवल मानवता की रक्षा का संकल्प दोहराया है, बल्कि वे समाज के अन्य युवाओं के लिए भी एक महान प्रेरणा बनकर उभरे हैं।”

शस्त्र संचालन, मैप रीडिंग और लीडरशिप का मिला कड़ा प्रशिक्षण

शिविर के पांचवे दिन कैडेट्स को सैन्य कौशल की बारीकियां भी सिखाई गईं। प्रातःकालीन सत्र में पीआई स्टाफ द्वारा सभी कैडेट्स को कठिन ड्रिल एवं शारीरिक प्रशिक्षण (PT) कराया गया। इसके बाद हवलदार सुमेर सिंह, हवलदार जगताप, हवलदार सतीश भगत, नायक दीपक एवं सूबेदार स्वपन शाह की तकनीकी देखरेख में कैडेट्स को एसएलआर राइफल के पुर्जे खोलना-जोड़ना, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, मैप रीडिंग (मानचित्र अध्ययन) और शस्त्र संचालन का सघन प्रशिक्षण दिया गया।

इसके साथ ही, कैम्प कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयशंकर चौधरी की सीधी देखरेख में कैडेट्स को फायरिंग रेंज पर ले जाकर लक्ष्य भेदने (फायरिंग) का भी व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

बौद्धिक विकास और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

कैडेट्स के बौद्धिक और नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए एएनओ लेफ्टिनेंट हेमंत कुमार, सेकंड ऑफिसर राजवीर सिंह, राकेश साहनी, करुणेश पति त्रिपाठी एवं लेफ्टिनेंट विवेक कुमार सिंह ने विशेष व्याख्यान दिए। उन्होंने कैडेट्स को कुशल नेतृत्व (Leadership Development) एवं एनसीसी के संगठनात्मक ढांचे के विषय में विस्तार से समझाया।

सायंकालीन सत्र में कैडेट्स के मनोरंजन और कलात्मक विकास के लिए एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के कैडेट्स द्वारा दी गई देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय रही। इस अवसर पर एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने कैडेट्स की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनकी प्रस्तुति को ऊर्जावान और प्रेरणादायक बताया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.