रामपुर
रामपुर जनपद के मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को अवैध बताते हुए उन पर संभावित बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जौहर यूनिवर्सिटी परिसर पहुँचा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

रामपुर जनपद के मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को अवैध बताते हुए उन पर संभावित बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जौहर यूनिवर्सिटी परिसर पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के छात्रों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और इस कार्रवाई के खिलाफ खुलकर समर्थन जताया।
संवैधानिक तरीके से लड़ेंगे लड़ाई: एडवोकेट आलम मलिक
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट आलम मलिक ने किया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा
शिक्षा संस्थानों को नुकसान पहुँचाने वाली किसी भी कार्रवाई का लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा। यदि भविष्य में जौहर यूनिवर्सिटी या यहाँ अध्ययनरत छात्रों को किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, तो केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद हर संभव सहायता के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।
उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है।
मुलाकात के दौरान रामपुर जिला अध्यक्ष साहिल गुल एडवोकेट, जिला महामंत्री मोहम्मद यूसुफ, जिला प्रभारी मोहम्मद जावेद सहित संगठन के अनेक प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने छात्रों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से अपने अधिकारों की आवाज़ उठाने का आह्वान किया।
संगठन के नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे इस पूरे प्रकरण पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं और छात्रों के भविष्य व शिक्षा संस्थान के हितों की रक्षा के लिए हर कानूनी व संवैधानिक मंच पर आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।
दानपुर के ग्राम दौराऊ में सार्वजनिक शौचालय बदहाल, ग्रामीणों ने बीडीओ से की शिकायत; जांच का आश्वासनhttps://t.co/EO4x2fc8RX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026













