सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल से उनके आवास पर मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने सेवा में बने रहने के लिए ‘शिक्षक पात्रता परीक्षा’ (टीईटी) की अनिवार्यता को समाप्त करने की पुरजोर मांग उठाई। संगठन की ओर से सांसद को एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) की 23 अगस्त 2010 की अधिसूचना और शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम में आवश्यक संशोधन कराने का आग्रह किया गया।
2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर न लागू हो नियम
सांसद को सौंपे गए ज्ञापन में ‘द गजट ऑफ इंडिया’ के सेक्शन-23 और 10 अगस्त 2017 को हुए संशोधन का विशेष उल्लेख किया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने तर्क दिया कि कानून लागू होने से पहले (साल 2010 से पूर्व) से सेवा में कार्यरत शिक्षकों पर टीईटी की बाध्यता कतई लागू नहीं होनी चाहिए।
संसद से सड़क तक लड़ेंगे लड़ाई: जगदंबिका पाल
शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एक अत्यंत संवेदनशील विषय है। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा
उच्चतम न्यायालय के निर्णय से जो भी विसंगतियां पैदा हुई हैं, उन्हें दूर कराने के लिए मैं संसद के भीतर और बाहर हर संभव प्रयास करूंगा। शिक्षकों के हितों से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
सांसद के प्रयासों पर संगठन का भरोसा
TFI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि सांसद जगदंबिका पाल हमेशा से शिक्षक हितों के प्रबल पक्षधर रहे हैं। संगठन को पूरा विश्वास है कि उनके हस्तक्षेप से वर्ष 2010 से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से बड़ी राहत मिलेगी।
NEET में सफल छात्र का हुआ सम्मान
मुलाकात के दौरान सांसद ने संगठन के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार के प्रतिभावान पुत्र आनंद कुमार को NEET परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने पर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान संगठन के जिला, ब्लॉक एवं संघर्ष समिति के तमाम पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।
दानपुर के ग्राम दौराऊ में सार्वजनिक शौचालय बदहाल, ग्रामीणों ने बीडीओ से की शिकायत; जांच का आश्वासनhttps://t.co/EO4x2fc8RX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026













