महराजगंज
महराजगंज जिला पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थीके निर्देशन में अपराधियों और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिला पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थीके निर्देशन में अपराधियों और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन और थानाध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र से भारी मात्रा में भारतीय यूरिया खाद बरामद की है।
मुखबिर की सटीक सूचना पर खेत में मारा छापा
जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक सूरज तिवारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ 19 जुलाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि ग्राम मटरा में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा तस्करी के उद्देश्य से 7 बोरी भारतीय यूरिया खाद एक खेत में छिपाकर इकट्ठा की गई है। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शाम करीब 4:00 बजे बताए गए स्थान पर छापेमारी की और मौके से 7 बोरी यूरिया खाद को अपने कब्जे में ले लिया।
बरामदगी का विवरण:
सामग्री: 07 बोरी भारतीय यूरिया खाद
स्थान: ग्राम मटरा, जनपद महराजगंज
दिनांक व समय: 19 जुलाई 2026, समय शाम 16:00 बजे
सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से नाकाम हुए तस्करों के मंसूबे
सीमावर्ती इलाका होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि इस खाद को अवैध रूप से सीमा पार कराने की योजना थी, जिसे मुस्तैद सुरक्षा बलों ने समय रहते विफल कर दिया। पुलिस ने खाद को कब्जे में लेकर अज्ञात तस्करों के खिलाफ आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम:
उपनिरीक्षक सूरज तिवारी
कांस्टेबल अजीत यादव
हेड कांस्टेबल अक्षय कुमार
कांस्टेबल विवेक पाण्डेय
एसआई/जीडी धनवीर रावत
कांस्टेबल/जीडी लालकिशुन
कांस्टेबल/जीडी छिवाले चन्द्रभान
मुख्य बिंदु: सीमाई इलाकों में खाद की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस और एसएसबी का यह संयुक्त अभियान लगातार जारी है। इस बरामदगी के बाद पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े स्थानीय तस्करों की तलाश में जुट गई है।
टूटती सड़क दे रही मौत को दावत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; ज्ञापन के बाद भी जिम्मेदार मौनhttps://t.co/wpu91ReqUL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026













