लखनऊ
लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल के केंद्रीय कार्यालय द्वारा संगठन की मजबूती और विस्तार के दृष्टिगत एक बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल के केंद्रीय कार्यालय द्वारा संगठन की मजबूती और विस्तार के दृष्टिगत एक बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अनुपम मिश्रा जी को राष्ट्रीय लोकदल, उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद से ही पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
जयंत चौधरी के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
इस नई नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय जयंत चौधरी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में संगठन लगातार नई ऊर्जा, सक्रियता और मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। अनुपम मिश्रा जी की संगठनात्मक क्षमता और अनुभव का लाभ उत्तर प्रदेश में पार्टी को और अधिक धार देने में मिलेगा।
बधाई एवं शुभकामनाओं का लगा तांता
केंद्रीय कार्यालय द्वारा नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं ने कहा:
” अनुपम मिश्रा जी को उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण और गरिमामयी जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में किसानों, युवाओं और आम जनता की आवाज को और मजबूती से बुलंद करेगा।”
पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों ने अनुपम मिश्रा जी को इस नई और बड़ी जिम्मेदारी के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके अत्यंत सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
बलिया: रेवती कांड पर गरमाई राजनीति, सपा ने पीड़ित परिवार के लिए की ₹1 करोड़ व सरकारी नौकरी की मांग; आरोपी पक्ष ने CCTV फुटेज जारी कर दी बेगुनाही की दलीलhttps://t.co/JYJP6QeI80
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 18, 2026













