सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ कस्बे में बेखौफ चोरों ने पुलिसिया गश्त को ठेंगा दिखाते हुए मुख्य मार्ग पर स्थित ‘महालक्ष्मी ज्वैलर्स’ की दुकान को अपना निशाना बनाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ कस्बे में बेखौफ चोरों ने पुलिसिया गश्त को ठेंगा दिखाते हुए मुख्य मार्ग पर स्थित ‘महालक्ष्मी ज्वैलर्स’ की दुकान को अपना निशाना बनाया। शातिर बदमाश देर रात दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखी ₹32 हजार की नकदी समेत करीब ₹1 लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात समेटकर रफूचक्कर हो गए।
हैरानी और सुरक्षा पर सवाल उठाने वाली बात यह है कि यह दुस्साहसिक वारदात शोहरतगढ़ थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई, जिसने पुलिस की रात्रि सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
शटर तोड़कर नगदी व जेवरों पर साफ किया हाथ
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोज की तरह सर्राफा व्यापारी अपनी दुकान बंद करके घर गए थे। देर रात चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाकर दुकान के मुख्य शटर के ताले चटकाए। दुकान के अंदर सन्नाटा पाकर चोरों ने तिजोरी व गल्ले को खंगाला और ₹32,000 नगद व लगभग ₹1,00,000 की कीमत के आभूषण पार कर दिए। सुबह जब दुकान के शटर टूटे होने की खबर मिली, तो बाजार में हड़कंप मच गया।
व्यापारियों में भारी आक्रोश, सुरक्षा पर उठे सवाल
कस्बे के मुख्य बाजार और वो भी थाने के इतने करीब हुई इस बड़ी चोरी से स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में गहरा आक्रोश है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों का कहना है
“जब थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित दुकानें ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता और सुदूर इलाकों की सुरक्षा का भगवान ही मालिक है। पुलिस की रात्रि गश्त सिर्फ कागजों तक ही सीमित नजर आ रही है।”
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही शोहरतगढ़ थाना पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना पुलिस के अनुसार, दुकान के भीतर और मुख्य मार्ग पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। कुछ संदिग्धों के हुलिए सामने आए हैं, जिसके आधार पर पुलिस की टीमें जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही हैं।
धन उगाही के लिए बन गए “कलमकार”? UP गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत पत्रकार शिवम पाण्डेय के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई शुरू pic.twitter.com/EtpilWYwWb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 16, 2026












