जौनपुर
जौनपुर “लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।” इस पंक्ति को सच कर दिखाया है पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर “लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।” इस पंक्ति को सच कर दिखाया है जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील अंतर्गत खेतासराय क्षेत्र के बिस्वा गांव के होनहार छात्र अमन यादव ने। अमन ने देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिनतम परीक्षाओं में से एक राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET-UG में शानदार सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
अमन यादव ने इस परीक्षा में 720 में से 573 अंक अर्जित कर ऑल इंडिया रैंक 21638 हासिल की है। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ ही वह अपने पूरे गांव से नीट NEETजैसी प्रतिष्ठित परीक्षा को पास करने वाले पहले छात्र बन गए हैं।
ग्रामीण परिवेश से तय किया सफलता का सफर
अमन यादव एक साधारण ग्रामीण परिवेश से ताल्लुक रखते हैं और उनके पिता का नाम रमेश चंद्र यादव है। अमन की शुरुआती शिक्षा-दीक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल (कन्या पाठशाला, बिस्वा) से हुई। इसके बाद उन्होंने ज्ञान हंस विद्यालय, खुदौली से हाईस्कूल और ग्राम विकास इंटर कॉलेज, खुटहन से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की।
अमन बचपन से ही मेधावी रहे हैं, जिसका परिचय उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 91.8 प्रतिशत अंक लाकर पहले ही दे दिया था। इसके बाद उन्होंने बिना हौसला खोए पूरी लगन के साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में सफलता का परचम लहरा दिया।
सफलता का श्रेय और भविष्य का लक्ष्य
अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए अमन यादव ने इसका पूरा श्रेय अपनी माता, पिता, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपने नियमित कड़े अध्ययन को दिया। भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए अमन ने कहा:
“मेरा लक्ष्य एक कुशल और संवेदनशील डॉक्टर बनकर समाज के हर वर्ग, विशेषकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सेवा करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता है और मैं इसी दिशा में काम करना चाहता हूँ।”
गांव में दौड़ी खुशी की लहर, मिठाई बांटकर मनाया जश्न
जैसे ही अमन के नीट में चयनित होने की आधिकारिक सूचना गांव पहुंची, पूरे बिस्वा गांव में जश्न का माहौल हो गया और खुशी की लहर दौड़ गई। परिजन, रिश्तेदार, शिक्षक और भारी संख्या में ग्रामीण अमन के घर बधाई देने पहुंचे। लोगों ने अमन को फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अमन की यह शानदार सफलता क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत बनेगी। अमन ने यह साबित कर दिया है कि यदि मन में दृढ़ संकल्प, मेहनत और लगन हो, तो सीमित संसाधनों के बीच ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अमिट पहचान बना सकते हैं।
धन उगाही के लिए बन गए “कलमकार”? UP गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत पत्रकार शिवम पाण्डेय के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई शुरू pic.twitter.com/EtpilWYwWb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 16, 2026












