महराजगंज: फरेन्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो के करीब अवैध गांजे के साथ पिता व दो बेटों सहित 3 गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के दिशा-निर्देशन में फरेन्दा पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

चाय की दुकान के पास से हुई गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित फरेन्दा पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने 17 जुलाई को अम्बेडकर तिराहे से महराजगंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित एक चाय की दुकान के पास से घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया। जब पुलिस ने उनकी जामा तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 1.998 किलोग्राम (करीब 2 किलो) अवैध गांजा बरामद हुआ।

पिता और दो सगे बेटे गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
पकड़े गए तीनों अभियुक्त एक ही परिवार के (पिता और उनके दो सगे बेटे) हैं, जो फरेन्दा के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना फरेन्दा में मु0अ0सं0 191/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस  एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

रामवृक्ष गुप्ता (उम्र 67 वर्ष), पुत्र स्व0 भोला गुप्ता (अशिक्षित)

संजय गुप्ता (उम्र 35 वर्ष), पुत्र रामवृक्ष गुप्ता (अशिक्षित)

विरेन्द्र कुमार गुप्ता (उम्र 30 वर्ष), पुत्र रामवृक्ष गुप्ता (शैक्षिक योग्यता: स्नातक)
सभी निवासी: वार्ड नंबर 17, लाजपत नगर, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज।

सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम
नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ करने वाली इस टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:

थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, थाना फरेन्दा

उपनिरीक्षक (उ0नि0) सौरभ पटेल

कांस्टेबल आज्ञाराम यादव

कांस्टेबल अनिल यादव

कांस्टेबल विनय मौर्य

महिला कांस्टेबल सीमा कुमारी

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.