सहारनपुर
सहारनपुर/दिल्ली भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्रा और आईसा अध्यक्ष नेहा बोरा से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। गौरतलब है पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर/दिल्ली भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्रा और आईसा अध्यक्ष नेहा बोरा से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। गौरतलब है कि नेहा बोरा पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी थीं, जिसके चलते उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता गया और हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों की बढ़ी चिंता, संक्रमण का खतरा
अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों के अनुसार, नेहा बोरा की स्थिति इस समय काफी नाजुक बनी हुई है। लंबे समय तक अन्न-जल त्यागने के कारण उनका शुगर लेवल खतरनाक स्तर तक नीचे गिर गया है। डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन में चेतावनी दी है कि शरीर में संक्रमण (इन्फेक्शन) का खतरा काफी बढ़ गया है, और यदि जल्द ही भूख हड़ताल समाप्त नहीं की गई तो स्थिति और अधिक गंभीर व जानलेवा हो सकती है।
भावुक हुए चंद्रशेखर आजाद, सोनम वांगचुक भी रहे मौजूद
अस्पताल के आईसीयू वार्ड में नेहा बोरा से मुलाकात के दौरान भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उनके गिरते स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित और भावुक नजर आए। इस संवेदनशील मौके पर आजाद के साथ प्रसिद्ध शिक्षाविद व सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सहित कई अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। सभी ने नेहा के हौसले की सराहना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
‘वंचितों और अन्याय के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष’
मुलाकात के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा
“देश में जो भी व्यक्ति अन्याय, तानाशाही और अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा है, हम पूरी मजबूती के साथ उसके साथ खड़े हैं। छात्र और युवा इस देश का भविष्य हैं, उनकी जायज मांगों को दबाया नहीं जा सकता। हमने हमेशा वंचित समाज, शोषितों और युवाओं के हक-अधिकारों के लिए आवाज उठाई है और यह वैचारिक संघर्ष आगे भी हर स्तर पर जारी रहेगा।”
धन उगाही के लिए बन गए “कलमकार”? UP गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत पत्रकार शिवम पाण्डेय के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई शुरू pic.twitter.com/EtpilWYwWb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 16, 2026












