बरवर/लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के पसगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवर कस्बे में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के पसगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवर कस्बे में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ नेशनल हाईवे 730A की जर्जर हालत और जानलेवा गड्ढों के कारण एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर आगे चल रही धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हेलमेट पहनने के बावजूद युवक का सिर कुचल गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने टूटी सड़क को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी जताई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम कजरी नूरपुर निवासी सर्वेश त्रिपाठी अपने भाई विनय त्रिपाठी के साथ हरदोई के बरगवां गांव से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। वे जैसे ही पसगवां क्षेत्र के बरवर कस्बे में स्थित सीताराम चौराहे के पास पहुंचे, तभी उन्होंने आगे चल रही एक धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से आगे निकलने के लिए ओवरटेक करने का प्रयास किया।
इसी दौरान हाईवे के गड्ढों और जर्जर पटरी के कारण उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने से सर्वेश त्रिपाठी सीधे ट्रैक्टर के भारी-भरकम पहिए के नीचे जा गिरे, जबकि उनका भाई विनय त्रिपाठी झटके से सड़क की दूसरी ओर दूर जा गिरा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सर्वेश त्रिपाठी ने सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट पहन रखा था, लेकिन ट्रैक्टर का पहिया सिर के ऊपर से गुजर जाने के कारण हेलमेट चकनाचूर हो गया और सिर बुरी तरह कुचल जाने से उनकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वहीं, दूर गिरने के कारण उनके भाई विनय त्रिपाठी बाल-बाल बच गए, जिन्हें महज मामूली खरोंचें आई हैं। हादसे के बाद राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई और मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे की भयावहता को देखकर स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि नेशनल हाईवे 730A लंबे समय से पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और पक्की पटरी टूटी पड़ी है। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे चालकों को गहराई का अंदाजा नहीं मिलता और आए दिन लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हाईवे की मरम्मत कराने की पुरजोर मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही बरवर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक और धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पुलिस चौकी लाया गया है।
चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने न्यूज़ पोर्टल को बताया कि प्राथमिक जांच में बाइक सवार के ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के होनहार युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। राहुल सिंह सिसवा नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड के निवासी थे।
बैटरी से चलने वाला अनूठा ट्रैक्टर बनाकर देश-प्रदेश में pic.twitter.com/mIXLRUHQTC— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026













