डिबाई/नरौरा
बुलंदशहर जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग नरौरा-डिबाई रेंज ने क्षेत्र में एक बेहद अनूठी और सराहनीय पहल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग नरौरा-डिबाई रेंज ने क्षेत्र में एक बेहद अनूठी और सराहनीय पहल की है। सरकार के महत्वाकांक्षी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्कूली छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि छात्राओं को किताबी ज्ञान देने के बजाय जादुई करतबों के जरिए वृक्षों के महत्व को समझाया गया, जिसे देख छात्राएं भावविभोर हो उठीं।
जागरूकता अभियान के तहत प्रसिद्ध जादूगर ‘बी सम्राट’ की मैजिक शो वैन विशेष रूप से विद्यालय परिसर पहुंची। मैजिक टीम ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज और जादुई करतब दिखाए। जादू के खेल-खेल में ही टीम ने बेहद रोचक और मनोरंजक तरीके से छात्राओं को ग्लोबल वॉर्मिंग और पर्यावरण असंतुलन के खतरों से आगाह किया। छात्राओं को बताया गया कि वृक्ष न सिर्फ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि धरती का तापमान नियंत्रित रखने और समय पर बारिश कराने में भी इनका सबसे बड़ा योगदान है।
मैजिक शो के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि वर्तमान समय में केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि एक संतान की तरह उनकी रक्षा करना और उन्हें बड़ा करना भी हम सभी का परम कर्तव्य है। वन विभाग के अधिकारियों ने छात्राओं से अपील की कि वे अपनी माताओं के नाम पर अपने घरों, खेतों और आसपास के खाली स्थानों पर कम से कम एक पौधा अवश्य रोपें और नियमित रूप से उसमें पानी देकर उसकी देखभाल करें।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने बुके भेंट कर वन विभाग के नरौरा-डिबाई रेंज के अधिकारियों और बी सम्राट की मैजिक टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में दिनेश चंद सिंह, वीर प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत, पीयूष, इकरा, तस्दीक और काजल सहित विद्यालय स्टाफ व वन विभाग के कई अन्य कर्मियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के होनहार युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। राहुल सिंह सिसवा नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड के निवासी थे।
बैटरी से चलने वाला अनूठा ट्रैक्टर बनाकर देश-प्रदेश में pic.twitter.com/mIXLRUHQTC— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026













