ठूठीबारी/महराजगंज
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग पर शुक्रवार शाम एक बाइक चालक की लापरवाही के कारण सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग पर शुक्रवार शाम एक बाइक चालक की लापरवाही के कारण सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पोस्ट ऑफिस के समीप अचानक ब्रेक लगाने की वजह से पीछे से आ रहे कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। इस घटना के बाद आक्रोशित वाहन चालकों के बीच सड़क पर ही जमकर लात-घूंसे चल गए, जिससे हाइवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।
एक के बाद एक आपस में टकराए वाहन, हाइवे पर मचा हड़कंप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग स्थित पोस्ट ऑफिस के पास एक मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही बरतते हुए सड़क के बीचों-बीच अचानक जोरदार ब्रेक मार दिया। रफ्तार तेज होने के कारण उसके ठीक पीछे आ रहे अन्य वाहन चालक संभल नहीं पाए और गाड़ियां एक के बाद एक दूसरे को टक्कर मारती चली गईं।
अचानक हुए इस हादसे के कारण हाइवे पर करीब 10 मिनट तक भारी अफरा-तफरी और चीख-पुकार मची रही। पीछे से आ रहे दर्जनों वाहनों के पहिए जहां के तहां थम गए और सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हाथापाई में बदला, राहगीरों ने बीच-बचाव किया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ियों की टक्कर के बाद गुस्साए वाहन चालक बीच सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। पहले तो उनके बीच तीखी नोंक-झोंक और गाली-गलौज हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई। बीच सड़क पर बवाल बढ़ता देख आसपास के दुकानदारों और जागरूक राहगीरों ने तुरंत हस्तक्षेप किया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले को और अधिक उग्र होने से रोका।
यूपी-112 ने मौके पर पहुंचकर सुचारु कराया यातायात:
हंगामे की सूचना मिलते ही यूपी-112 की पुलिस टीम बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल पर मोर्चा संभालते हुए आक्रोशित चालकों को किनारे किया और सड़क पर लगे जाम को खुलवाकर यातायात को पूरी तरह सुचारु कराया। राहत की बात यह रही कि इस शृंखलाबद्ध टक्कर में किसी भी चालक या राहगीर को गंभीर चोट नहीं आई है और एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से अपील की है कि व्यस्त मार्गों पर वाहन चलाते समय पर्याप्त दूरी बनाए रखें और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के होनहार युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। राहुल सिंह सिसवा नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड के निवासी थे।
बैटरी से चलने वाला अनूठा ट्रैक्टर बनाकर देश-प्रदेश में pic.twitter.com/mIXLRUHQTC— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026












