बुलंदशहर: खुर्जा तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सौरभ सैनी पर लगा रासुका (NSA), जेल से बाहर आने की कोशिशें नाकाम

खुर्जा (बुलंदशहर)

बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर के बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सौरभ सैनी उर्फ सीटू पर पुलिस और जिला प्रशासन ने कड़ा शिकंजा कस दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर के बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सौरभ सैनी उर्फ सीटू पर पुलिस और जिला प्रशासन ने कड़ा शिकंजा कस दिया है। जेल में बंद आरोपी सौरभ सैनी द्वारा लगातार कोर्ट से जमानत पाने के प्रयासों को नाकाम करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका/NSA) के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। बुलंदशहर जिला कारागार में बंद आरोपी को रासुका का वारंट तामील करा दिया गया है।

25 अप्रैल की रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला था खुर्जा

यह खौफनाक वारदात 25 और 26 अप्रैल की दरमियानी रात को खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के सुभाष रोड पर घटित हुई थी। पुरानी रंजिश और वर्चस्व को लेकर हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन युवकों की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस तिहरे हत्याकांड के बाद पूरे जनपद में हड़कंप मच गया था। घटना के तुरंत बाद खुर्जा नगर कोतवाली में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गई थीं।

1 लाख का इनामी ढेर, मुख्य आरोपी समेत 9 भेजे गए थे जेल

वारदात के बाद बुलंदशहर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई शुरू की थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 1 लाख रुपये के इनामी शूटर जीतू सैनी को ढेर (एनकाउंटर) कर दिया था। वहीं, मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य साजिशकर्ता सौरभ सैनी उर्फ सीटू समेत कुल नौ आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था, जहाँ से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

जमानत पर बाहर आने की संभावनाओं के चलते लिया एक्शन

पुलिस प्रशासन के अनुसार, सुभाष रोड निवासी मुख्य आरोपी सौरभ सैनी उर्फ सीटू वर्तमान में जिला कारागार में निरुद्ध है और वह जेल से बाहर आने के लिए लगातार कानूनी पैंतरेबाज़ी और जमानत के प्रयास कर रहा था। पुलिस को इनपुट मिला था कि यदि मुख्य आरोपी बाहर आता है, तो गवाहों की सुरक्षा और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को खतरा पैदा हो सकता है। इसी गंभीरता को देखते हुए खुर्जा नगर पुलिस की रिपोर्ट पर 12 जुलाई को उसके खिलाफ एनएसए (NSA) की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की तामीली कराई गई।

बाकी आरोपियों पर भी कसेगा रासुका का शिकंजा

पुलिस और जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि इस जघन्य तिहरे हत्याकांड में नरमी बरतने का कोई सवाल ही नहीं उठता। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड में शामिल अन्य सह-आरोपियों के खिलाफ भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की विधिक प्रक्रिया तेजी से चल रही है। आवश्यक शासकीय औपचारिकताएं पूरी होते ही जल्द ही उन पर भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.