अजीतमल
औरैया जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना अजीतमल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना अजीतमल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए काफी समय से वांछित चल रहे एक शातिर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था।
जगन्नाथपुर से हुई शातिर वारंटी की गिरफ्तारी
अजीतमल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में वांछितों और कोर्ट से जारी वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंजाम दी गई। पुलिस टीम ने सटीक सूचना और अथक प्रयास के बाद घेराबंदी करते हुए संबंधित गांव से ही आरोपी को दबोच लिया। आसिफ, पुत्र अनवर खान उम्र: करीब 29 वर्ष निवासी: ग्राम जगन्नाथपुर, थाना अजीतमल, जनपद औरैया।
पोक्सो एक्ट और जानलेवा हमले की धाराओं में था वांछित
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया अभियुक्त आसिफ वर्ष 2020 के एक गंभीर मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 528/2020 के तहत निम्नलिखित गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।
अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी, भेजा जा रहा जेल
अजीतमल थाना पुलिस द्वारा आरोपी आसिफ को गिरफ्तार करने के बाद स्थानीय थाने पर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। पुलिस ने सभी विधिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।
महराजगंज के सीमावर्ती कस्बा ठूठीबारी में एक वीडियो के वायरल होते ही सनसनी फैल गई। ठूठीबारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार रौनियर ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की चेतावनी वाला वीडियो जारी कर दिया। @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/ImxcGlHNiH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026












