बुलंदशहर
बुलंदशहर “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” के अंतर्गत डिबाई रेंज के ग्राम उदयपुर खुर्द में रविवार को मियांवाकी योजना के तहत एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” के अंतर्गत डिबाई रेंज के ग्राम उदयपुर खुर्द में रविवार को मियांवाकी योजना के तहत एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
महायज्ञ के दौरान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे उत्तर प्रदेश सरकार के “35 करोड़ पौधारोपण” महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण पर विशेष जोर दिया।
इस गरिमामयी अवसर पर डिबाई विधायक चन्द्र पाल सिंह, डिबाई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश चौधरी, मंडल महामंत्री होशियारी सिंह व दीपक शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष संजीव सिंह और कपिल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही डिबाई ब्लॉक प्रमुख पति अनार सिंह, ग्राम प्रधान वीरपाल सिंह, कल्याण सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष, क्षेत्राधिकारी मधुप, ग्राम विकास अधिकारी मयंक सक्सेना तथा सुरेश वर्मा सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बुलंदशहर: डी.पी.बी.एस. महाविद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 1200 पौधों का रोपणhttps://t.co/3f5xx3lR8D
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 12, 2026












