लखीमपुर खीरी: मायके जाने की जिद पर खूनी संघर्ष; पति ने दांतों से काटी पत्नी की नाक, बदले में मायके वालों ने ननद की नाक चबाई, दोनों पक्ष लहुलुहान

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढखेरवा कस्बे में शनिवार को एक बेहद सनसनीखेज और अजीबोगरीब वारदात सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढखेरवा कस्बे में शनिवार को एक बेहद सनसनीखेज और अजीबोगरीब वारदात सामने आई है। यहां मायके जाने की जिद को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते दोनों परिवारों के बीच खूनी और हिंसक संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि पहले पति ने बर्बरता दिखाते हुए पत्नी की नाक दांतों से काट ली, जिसके बाद भड़के मायके वालों ने दामाद के घर पर धावा बोलकर बदले में उसकी बहन (ननद) की भी नाक दांतों से चबा डाली। इस दोहरे हमले में दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

चचेरी बहन की शादी में जाने को लेकर भड़का विवाद
पढ़ुआ थाना प्रभारी निरीक्षक मोहित पुण्डीर से मिली जानकारी के अनुसार, ढखेरवा कस्बा निवासी श्रवण कुमार कश्यप और उसकी पत्नी प्रीती कश्यप के बीच शनिवार को विवाद की शुरुआत हुई। प्रीती अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके जाना चाहती थी, लेकिन पति श्रवण इसके लिए तैयार नहीं था।

आरोप है कि इसी बात से आगबबूला होकर पति श्रवण कुमार कश्यप ने पहले अपनी पत्नी प्रीती की बेरहमी से पिटाई की और फिर क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए दांतों से उसकी नाक काटकर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रीती ने किसी तरह इस खौफनाक वारदात की सूचना अपने मायके वालों को दी।

मायके वालों का धावा, ननद की नाक काटकर लिया बदला
बेटी के साथ हुई इस हैवानियत की खबर मिलते ही चचरा पुरवा गांव निवासी प्रीती के पिता बनवारी और माता श्रीदेवी अन्य परिजनों व रिश्तेदारों के साथ भारी संख्या में ढखेरवा पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने आते ही दामाद के घर पर हमला बोल दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए और जमकर मारपीट हुई।

इस हिंसक झड़प के दौरान दामाद की मां के साथ भी जमकर मारपीट की गई। वहीं, प्रतिशोध में मायके पक्ष के लोगों ने दामाद की बहन (ननद) मोनी कश्यप को दबोच लिया और दांतों से उसकी भी नाक काट डाली। इस खूनी संघर्ष में दोनों तरफ से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिससे पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया।

दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
दिनदहाड़े बीच बाजार हुई इस खौफनाक वारदात की सूचना मिलते ही पढ़ुआ थाना प्रभारी निरीक्षक मोहित पुण्डीर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल दखल देकर स्थिति को संभाला और दोनों घायल युवतियों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर क्रॉस मुकदमा (FIR) दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.