बुलंदशहर
बुलंदशहर आज राकेश सिरोही द्वारा सूचना देने पर विधायक प्रदीप कुमार चौधरी गंभीर बीमारी से पीड़ित नेमवती C/O देवराज सिंह जी के घर पहुंचे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर आज राकेश सिरोही द्वारा सूचना देने पर विधायक प्रदीप कुमार चौधरी गंभीर बीमारी से पीड़ित नेमवती C/O देवराज सिंह जी के घर पहुंचे।
विधायक ने नेमवती देवी का हालचाल जाना और मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने मरीज के परिजनों को पत्र एवं फल भेंट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना की।
इस अवसर पर आसपास के कुछ संभ्रांत लोग भी उपस्थित रहे। वहां मौजूद सभी लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और राहत कोष से मदद के निर्णय की सराहना की।
इस मौके पर सभासद लक्ष्मण लोधी, मूलचंद शर्मा, देवराज सिंह, रमेश चंद, कपिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
महराजगंज: पहली ही बारिश में खुला सुंदरीकरण का पोल; धानी बाजार में भरभराकर गिरी लाखों की बाउंड्री वॉल@CMOfficeUP @DmMaharajganj @CdoMaharajganj @yadavakhilesh pic.twitter.com/CyOznN8QFm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 10, 2026












