बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। NH-34 पर जाट चौक के पास ट्रक और बाइक की जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। NH-34 पर जाट चौक के पास ट्रक और बाइक की जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के साथ काफी दूर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे के चलते नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
महराजगंज: पहली ही बारिश में खुला सुंदरीकरण का पोल; धानी बाजार में भरभराकर गिरी लाखों की बाउंड्री वॉल@CMOfficeUP @DmMaharajganj @CdoMaharajganj @yadavakhilesh pic.twitter.com/CyOznN8QFm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 10, 2026













