खुर्जा महिला मोर्चा की नई तहसील अध्यक्ष बनीं संगीता देशवाल, क्षेत्र में बधाइयों का लगा तांता

बुलंदशहर

बुलंदशहर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिला अध्यक्ष बुलंदशहर महिला मोर्चा ठाकुर संगीता सिंह जादौन के नेतृत्व में चौधरी संगीता देशवाल जी को खुर्जा तहसील महिला मोर्चा का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

संगठन के प्रदेश/जिला अध्यक्ष ठा. धर्मेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संगीता देशवाल की सामाजिक सक्रियता और किसान हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोनयन की सूचना मिलते ही क्षेत्र से बधाइयों का तांता लग गया।

ग्रामवासियों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगीता देशवाल को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में खुर्जा तहसील महिला मोर्चा और मजबूत होगा तथा किसानों व महिलाओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा।

इस अवसर पर बीकेयू महाशक्ति के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन महिलाओं को आगे बढ़ाकर ग्रामीण क्षेत्र में सशक्तिकरण का संदेश दे रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.