बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव बैर में दबंगों की बेरहमी सामने आई है। यहां कुछ दबंगों ने एक दिव्यांग मजदूर को रास्ते में रोककर लात-घूंसे और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना का पोटो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घायल दिव्यांग मजदूर किसान के खेत में मजदूरी कर लौट रहा था। तभी रास्ते में दबंगों ने उसे रोक लिया और बिना किसी कारण के मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दबंग व्यक्ति जमीन पर पड़े दिव्यांग पर लगातार लात-घूंसे बरसा रहे हैं और लाठियां चला रहे हैं।
मारपीट में दिव्यांग मजदूर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी उसे बचाने आगे नहीं आया। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि पोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












