भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने सम्भल में गाँव-गाँव जाकर किए दर्जनों ग्राम अध्यक्ष नियुक्त, संगठन हुआ मज़बूत

मुरादाबाद

मुरादाबाद :सम्भल भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जनपद सम्भल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने के लिए चलाए जा रहे। 

सदस्यता एवं नियुक्ति अभियान के तहत गाँव-गाँव जाकर ग्राम अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसान हितों की आवाज़ को हर गाँव तक पहुँचाना और किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना है। इस मौके पर जफर आलम, शाने आलम, वीरपाल सिंह, रामसेवक यादव, कल्याण सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान साथी मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में किसानों की एकता का संकल्प लिया। नवगठित ग्राम अध्यक्षों को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि गाँव स्तर पर मजबूत संगठन ही किसानों की ताकत है। नवनियुक्त ग्राम अध्यक्षों में 1. रतन सिंह पुत्र सीताराम – ग्राम अध्यक्ष, धनारी पट्टी लाल सिंह 2. अनोखे सिंह पुत्र चिरंजी – ग्राम अध्यक्ष, धनारी पट्टी बालू शंकर 3. वाहिद अली पुत्र अल्लाहमेहर – ग्राम अध्यक्ष, बगढैर आदि सहित कई ग्राम अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। सभी नवनियुक्त अध्यक्षों ने संगठन की नीतियों पर चलकर किसानों की सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिंदाबाद, किसान एकता जिंदाबाद के जोशीले नारे लगाए गए। भेजकर्ता: वीरेश यादव, युवा मंडल अध्यक्ष, मुरादाबाद

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.