संभल में रहे मुख्य अतिथि बुलंदशहर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान और जिलाध्यक्ष बुलंदशहर विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, नए पदाधिकारियों का मनोनयन  

बुलंदशहर

बुलंदशहर संभल मै विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक गहलोत के नेतृत्व में सरस्वती संस्कृत इंटर कॉलेज, ग्राम मंडावली रसूलपुर, जनपद संभल में कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।

 

सम्मेलन में संगठन के विस्तार, सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन के कई नए पदाधिकारियों का चयन एवं मनोनयन भी किया गया।

कार्यक्रम में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवनीत सिंह, प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव कौशल प्रताप चौहान तथा जिला अध्यक्ष बुलंदशहर गिरीश चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

सम्मेलन के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को गाँव-गाँव तक मजबूत करने, समाज सेवा, राष्ट्रहित तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.