ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर में रविवार सुबह करीब 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

यहाँ एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस (UP 32 EG 4848) के पायलट मनोज कुमार और ईएमटी अनिल कुमार की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा भिजवाया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कुशीनगर के रहने वाले हैं घायल

घायलों की पहचान सुधीर सिंह और सलमान (पुत्र मुस्तफा) के रूप में हुई है, जो जनपद कुशीनगर के पहाड़पुर मनीयहवा के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी काम से बाइक पर सवार होकर महराजगंज जा रहे थे, तभी बैजनाथपुर के पास वे हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.