बुलंदशहर
बुलंदशहर। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बुलंदशहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 04/05 जुलाई की रात्रि को स्वाट टीम देहात एवं थाना अहमदगढ़ पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त को रहमापुर वाले गेट/बम्बे की पुलिया के पास से 81 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ पकड़ा गया। बरामद डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 04 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रजत श्रीवास्तव पुत्र कल्लू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम देवचरा बकरी वाली गली, थाना भमोरा, जनपद बरेली का निवासी है। वर्तमान में वह तहापुर रोड, दिलशाद गार्डन, नन्द नगरी, शाहदरा, दिल्ली में रह रहा था।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैज्ञानिक कार्यवाही की जा रही है। वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थाना अहमदगढ़ से विश्वम्भर दयाल, प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 अनीश अहमद, उ0नि0 जीत सिंह, उ0नि0 रंजीत सिंह, उ0नि0 प्रशान्त कुमार, का0 रोहित कुमार, है0का0 ललित देउआ, है0का0 साहिल खान, है0का0 चन्द्रवीर शामिल रहे।
स्वाट टीम देहात
लोकेश अग्निहोत्री, प्रभारी स्वाट टीम देहात के नेतृत्व में है0का0 विवेक कुमार, है0का0 अरुण कुमार, का0 आकाश चौहान, का0 अजय सोलंकी, का0 राजकुमार सिंह, का0 भरत कुमार, का0 मनीष खोखर, का0 विपिन कसाना, का0 नदीम अहमद, का0 सोहनवीर सिंह, का0 रुप सिंह, का0 अमन चौहान, का0 अंकित कुमार ने कार्रवाई में सहयोग किया।












