स्कूल के बाहर भरा दूषित पानी बीडीओ ने कराया साफ, विदाई की खबर से क्षेत्र में चर्चाएं तेज

बागपत

बागपत जनपद के क्षेत्र के कुर्ड़ी नांगल स्थित जन विजय इंटर कॉलेज और श्यामकली कन्या जूनियर हाईस्कूल के मुख्य द्वार पर पिछले एक महीने से जमा गंदे पानी की समस्या से आखिरकार स्कूली बच्चों और शिक्षकों को निजात मिल गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के क्षेत्र के कुर्ड़ी नांगल स्थित जन विजय इंटर कॉलेज और श्यामकली कन्या जूनियर हाईस्कूल के मुख्य द्वार पर पिछले एक महीने से जमा गंदे पानी की समस्या से आखिरकार स्कूली बच्चों और शिक्षकों को निजात मिल गई है। जुलाई में स्कूल खुलते ही बच्चों और अभिभावकों को इस जलभराव के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मामले की जानकारी मिलते ही खंड विकास अधिकारी (BDO) महेश चंद्र गोंड ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और न सिर्फ रास्ते पर जमा दूषित पानी को साफ कराया, बल्कि मुख्य गेट के पास पाइप लगवाकर स्थाई जल निकासी की व्यवस्था भी कराई। बीडीओ की इस त्वरित कार्रवाई की छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ ने सराहना की है।

झांसी हुआ स्थानांतरण, लोगों में नाराजगी
इसी बीच खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र गोंड के जनपद बागपत से जनपद झांसी के लिए हुए अचानक स्थानांतरण की खबर से क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा जनहित के कार्यों और समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता दी। एक सक्रिय और ईमानदार अधिकारी के इस तरह अचानक हुए तबादले पर क्षेत्रवासियों ने अचरज और नाराजगी जताई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.