डिबाई में कांग्रेस नेताओं ने किया पौधारोपण, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का संकल्प

बुलंदशहर

बुलंदशहर वन महोत्सव के अवसर पर डिबाई के चौगानपुर में कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर वन महोत्सव के अवसर पर डिबाई के चौगानपुर में कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष एवं कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव और शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधे रोपे और उनके वृक्ष बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि वर्तमान प्रकृति संतुलन, जलवायु परिवर्तन और कोरोना महामारी के दौर में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए हम सभी को न सिर्फ पौधे लगाने चाहिए, बल्कि उनकी बच्चों की तरह परवरिश भी करनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को बचाया जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी व एससी-एसटी विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम के आह्वान पर ‘मिशन 2027’ के तहत बूथ स्तर पर संगठन को सामाजिक समरसता के साथ मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने की अपील की।

इस पौधारोपण व बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष डिबाई हाजी सिराज अहमद ने की और संचालन ब्लॉक अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह राघव ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला सचिव हामिद अली, जिला सचिव राजेंद्र शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष फातिमा बेगम, चंद्रपाल सिंह और हिम्मत सिंह सहित कई कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.