बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थस्थल राजघाट में पर्यावरण संरक्षण और सड़कों की मजबूती के लिए एक नई एवं आधुनिक पहल की गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थस्थल राजघाट में पर्यावरण संरक्षण और सड़कों की मजबूती के लिए एक नई एवं आधुनिक पहल की गई है। शनिवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत द्वारा राजघाट में पहले प्लास्टिक रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
क्षेत्रीय भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह ‘भाई केसरी सिंह’ ने विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर इस विकास कार्य का उद्घाटन किया।
ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह ने इस तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्लास्टिक कचरे के मिश्रण से बनने वाली यह सड़क पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ सामान्य सड़कों की तुलना में अधिक टिकाऊ और मजबूत होगी। इससे राजघाट आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह, ठेकेदार सुभाष कुमार, सेक्रेटरी जितेंद्र कुमार, विशाल कश्यप, आकाश सक्सेना, रवि गोयल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
बाढ़ से पहले प्रशासनिक सुस्ती पर बिफरे बैरिया विधायक, अधिकारियों को दी सीधी चेतावनीhttps://t.co/JuRHWp6bdP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 4, 2026













