लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपदके निघासन क्षेत्र के ग्राम खैरटिया अंतर्गत नया गांव में नदी के बढ़ते कटान ने भारी तबाही मचाई है,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपदके निघासन क्षेत्र के ग्राम खैरटिया अंतर्गत नया गांव में नदी के बढ़ते कटान ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 28 परिवार बेघर हो गए हैं। नदी के तीव्र कटान के कारण इन परिवारों के कच्चे-पक्के मकान ढहकर नदी में समा गए हैं।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, बेघर हुए परिवारों को मजबूरी में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है और वे वर्तमान में खुले आसमान के नीचे या अस्थायी टेंटों में जीवन बसर कर रहे हैं। लगातार हो रही बारिश ने इन प्रभावितों की दिक्कतों को और अधिक बढ़ा दिया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि नदी कटान की बार-बार सूचना देने के बावजूद संबंधित विभागों द्वारा अब तक प्रभावितों के स्थायी पुनर्वास के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है और न ही उन्हें पर्याप्त राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मानसून के मद्देनजर इन 28 परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर बसाने और राहत सहायता देने की मांग की है।
इस गंभीर मामले में जब संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो समाचार प्रकाशन तक उनका कोई पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई भी आधिकारिक बयान आने पर उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
बाढ़ से पहले प्रशासनिक सुस्ती पर बिफरे बैरिया विधायक, अधिकारियों को दी सीधी चेतावनीhttps://t.co/JuRHWp6bdP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 4, 2026













