सिद्धार्थनगर: साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से यूपीआई ठगी के ₹2,800 पीड़ित के खाते में वापस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना जोगिया उदयपुर की साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक युवक को बड़ी राहत दिलाई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना जोगिया उदयपुर की साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक युवक को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस ने संबंधित बैंक से त्वरित समन्वय स्थापित कर पीड़ित की पूरी धनराशि उसके खाते में सुरक्षित वापस करा दी है।

जानकारी के अनुसार, कटहना गांव निवासी विजय भारती के साथ यूपीआई के जरिए ₹2,800 की ऑनलाइन धोखाधड़ी हो गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आते ही थानाध्यक्ष अभय सिंह के निर्देशन में थाना साइबर सेल ने गहन जांच शुरू की। साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक अवधेश यादव, कांस्टेबल सेनजीत निषाद, विकास कुमार गोंड और अजीत यादव की टीम ने बैंक से संपर्क साधकर फ्रॉड ट्रांजैक्शन को ब्लॉक कराया, जिसके चलते शुक्रवार को पीड़ित के खाते में पैसे वापस आ गए।

पैसा वापस मिलने पर पीड़ित विजय भारती ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.