फरेन्दा
महराजगंज जनपद में अपराधियों और महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराधियों और महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में काफी दिनों से वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
कप्तानों के निर्देशन और कड़े पर्यवेक्षण में हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा के निकट पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई। फरेन्दा पुलिस ने मु0अ0सं0 177/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संगीन धारा 69 (शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना) में वांछित चल रहे आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पप्पू पुत्र रामनैन (उम्र लगभग 22 वर्ष) निवासी: ग्राम रतनपुरवा टोला नसीराबाद, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज
न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर की गई विधिक कार्रवाई
विदित हो कि अभियुक्त पप्पू के खिलाफ थाना फरेन्दा में महिला संबंधी अपराध के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना और पुलिस टीम की मुस्तैदी के चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के उपरांत फरेन्दा पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













