बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे शातिर अपराधी की मोटरसाइकिल जब्त की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे शातिर अपराधी की मोटरसाइकिल जब्त की।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर तेईस जून को ग्राम नौरज निवासी योगेन्द्र उर्फ तिलक सिंह की सुपर स्प्लेंडर प्लस बाइक कुर्क की गई। बाइक की कीमत एक सठ हजार पांच सो रुपये आंकी गई। ये कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश और गैंगस्टर एक्ट की धारा चोदह (एक ) के तहत हुई।
तिलक सिंह पर बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा व मुरादाबाद के थानों में हत्या, लूट, चोरी सहित सोलह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गैंगस्टर एक्ट की शामिल हैं।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में उ0नि0 विनय यादव, का0 पवन कुमार व का0 आकाश कुमार की टीम ने की।
अनूपशहर में पहली ही बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल; घरों और दुकानों में घुसा पानी, भारी नुकसानhttps://t.co/6zBSz9TmBE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 1, 2026













