बलिया में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का भव्य आगाज: डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना, 11 जुलाई से शुरू होगा ‘दस्तक’ अभियान

बलिया

बलिया जनपद में डेंगू, मलेरिया और दिमागी बुखार जैसी घातक बीमारियों पर लगाम कसने के लिए बुधवार को विशेष ‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ का शंखनाद किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में डेंगू, मलेरिया और दिमागी बुखार जैसी घातक बीमारियों पर लगाम कसने के लिए बुधवार को विशेष ‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ का शंखनाद किया गया। जिला अस्पताल परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. अभय नारायण राय एवं कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक  डॉ. संतोष चौधरी ने संयुक्त रूप से इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को संचारी रोगों से बचाव व स्वच्छता की शपथ दिलाई और जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डेंगू, मलेरिया और दिमागी बुखार के खात्मे पर विशेष फोकस

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय ने अभियान की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए कहा कि इस विशेष अभियान के तहत डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार (जेई/एईएस) सहित अन्य संचारी रोगों के लक्षणों वाले मरीजों की त्वरित पहचान की जाएगी और उन्हें समय पर उचित उपचार मुहैया कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुट गया है।

11 से 31 जुलाई तक चलेगा ‘दस्तक’ अभियान, घर-घर खटखटाया जाएगा दरवाजा
वेक्टर बॉर्न डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि:

आगामी 11 से 31 जुलाई तक जनपद में सघन ‘दस्तक अभियान’ चलाया जाएगा।

इसके तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार, कुष्ठ रोग और आईएलआई (इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी) के प्रति जागरूक करेंगी।

टीम द्वारा बुखार के मरीजों, कुपोषित बच्चों और अन्य संचारी रोगों के संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों को चिह्नित किया जाएगा।

ई-कवच पोर्टल पर होगी डिजिटल मॉनिटरिंग:

अभियान के दौरान मिलने वाले सभी संदिग्ध मरीजों, क्षय रोग (टीबी) के लक्षण युक्त व्यक्तियों और कुपोषित बच्चों का पूरा विवरण तत्काल ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इतना ही नहीं, सर्वे के दौरान जिन घरों में मच्छरों के पनपने (ब्रीडिंग) अनुकूल स्थितियां या लार्वा मिलेगा, उसकी जानकारी भी इस डिजिटल पोर्टल पर दर्ज की जाएगी ताकि समय रहते फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव कराया जा सके।

अंतर्विभागीय समन्वय से लड़ी जाएगी संक्रामक बीमारियों के खिलाफ जंग
इस महाअभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को नोडल बनाया गया है। इसके साथ ही नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, दिव्यांगजन कल्याण, कृषि तथा सिंचाई विभाग मिलकर एक टीम के रूप में काम करेंगे।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस शुभारंभ कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, चिकित्साकर्मियों के अलावा विभिन्न सहयोगी विभागों के प्रतिनिधि तथा सी-फार (CFAR) और पाथ (PATH) संस्था के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.