बागपत
बागपत जनपद के क्षेत्र के प्रतिष्ठित जनता वैदिक कॉलेज, बड़ौत (बागपत) में आज प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के क्षेत्र के प्रतिष्ठित जनता वैदिक कॉलेज, बड़ौत (बागपत) में आज प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। महाविद्यालय की प्रबंध समिति की आयोजित एक आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव संख्या 02 पारित किया गया, जिसके तहत कॉलेज की कमान अब नए हाथों में सौंप दी गई है।
नियमों के तहत हुआ कार्यभार का हस्तांतरण
वर्तमान प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह की सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) के बाद उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की परिनियमावली की धारा 13.20 के अंतर्गत नई व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इसके तहत, निवर्तमान प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने महाविद्यालय के वरिष्ठतम शिक्षक प्रो. (डॉ.) गजेन्द्र प्रताप सिंह (विभागाध्यक्ष, कृषि प्रसार विभाग) को जनता वैदिक कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य का समस्त कार्यभार आधिकारिक रूप से सौंप दिया।
स्टाफ ने दी विदाई और बधाई
नई पारी की शुरुआत: कार्यभार हस्तांतरण के इस विशेष अवसर पर प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्यों और कॉलेज के समस्त शिक्षण व गैर-शिक्षण स्टाफ ने निवर्तमान प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह को उनके सफल कार्यकाल के लिए भावभीनी विदाई दी। साथ ही, नए कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. (डॉ.) गजेन्द्र प्रताप सिंह को नया पदभार ग्रहण करने पर गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी और कॉलेज को विकास के नए पथ पर ले जाने की शुभकामनाएं दीं।
बुलंदशहर: NH-34 पर दो ऑटो के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत, 2 की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर घायलhttps://t.co/STxKjG54U1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026













